6 दिन बाद बरामद हुआ सेना के जवान का शव:नहाते समय डूबे थे गौरव; मंगलवार को नहर का पानी रोककर NDRF ने 3 घंटे में ढूंढा

6 दिन बाद बरामद हुआ सेना के जवान का शव:नहाते समय डूबे थे गौरव; मंगलवार को नहर का पानी रोककर NDRF ने 3 घंटे में ढूंढा

रीवा के सिलपरा डैम में 6 दिन से लापता सेना के जवान गौरव द्विवेदी (28) का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया है। एनडीआरएफ (NDRF), एसडीईआरएफ (SDERF) और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला। जवान पिछले बुधवार को डैम में नहाते समय डूब गए थे। जानकारी के अनुसार, बघवार गांव निवासी सेना के जवान गौरव द्विवेदी बीते बुधवार सुबह अपने भाई-बहनों के साथ सिलपरा डैम घूमने गए थे। डैम में नहाने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। देखिए तस्वीरें नहर का पानी रोककर 40 फीट घटाई गहराई
लगातार प्रयासों के बाद भी जब सफलता नहीं मिली, तो मंगलवार को प्रशासन ने नहर का पानी पूरी तरह से रोक दिया। इससे पानी की गहराई करीब 40 फीट तक कम हो गई। इसके बाद सुबह 6 बजे से एनडीआरएफ आगरा की स्पेशल टास्क फोर्स और एसडीईआरएफ ने संयुक्त रूप से सघन अभियान शुरू किया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव
करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद सुबह 9 बजे जवान का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया। शव मिलने की सूचना आते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने रेस्क्यू टीमों के प्रयासों की सराहना की है। देखिए बॉडी रिकवरी के दौरान की तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *