मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में आज कान्हा मोड़ के पास एक नाले से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखकर बेला थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नगर डीएसपी सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। नगर डीएसपी सुरेश कुमार के अनुसार, मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 30 साल है। शव के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था, जबकि उसने नीले रंग की जींस पैंट पहन रखी थी। युवक के पूरे शरीर पर होली के रंग लगे हुए थे। डीएसपी बोले- मामला संदिग्ध है पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) भेज दिया गया है। नगर डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला संदिग्ध लग रहा है। शरीर पर रंग के निशान हाल ही में संपन्न हुए होली के त्योहार की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की सूची खंगाल रही है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय और कौतूहल का माहौल है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या युवक की हत्या कर शव को साक्ष्य छुपाने की नीयत से नाले में फेंका गया है या यह किसी हादसे का नतीजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की योजना बना रही है। मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में आज कान्हा मोड़ के पास एक नाले से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखकर बेला थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नगर डीएसपी सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। नगर डीएसपी सुरेश कुमार के अनुसार, मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 30 साल है। शव के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था, जबकि उसने नीले रंग की जींस पैंट पहन रखी थी। युवक के पूरे शरीर पर होली के रंग लगे हुए थे। डीएसपी बोले- मामला संदिग्ध है पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) भेज दिया गया है। नगर डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला संदिग्ध लग रहा है। शरीर पर रंग के निशान हाल ही में संपन्न हुए होली के त्योहार की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की सूची खंगाल रही है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय और कौतूहल का माहौल है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या युवक की हत्या कर शव को साक्ष्य छुपाने की नीयत से नाले में फेंका गया है या यह किसी हादसे का नतीजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की योजना बना रही है।


