दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एडमिशन सेल की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एडमिशन पोर्टल पर ‘रिफ़ंड ट्रैकर’ नाम से एक नया ऑनलाइन लिंक शुरू किया है। इससे एडमिशन कैंसिल होने पर फीस वापसी की जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी। इससे पहले विद्यार्थियों को कॉलेज पहुंच कर पूछताछ करना पड़ता था। घर बैठे ही अपनी फीस रिफंड के स्टेटस का पता लगा सकेंगे। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल dduguadmission.in पर उपलब्ध रिफंड ट्रैकर लिंक पर जाकर अपना फॉर्म नंबर डालकर शुल्क वापसी की स्थिति जान सकते हैं। निर्धारित फीस वापस होने का प्रावधान
एडमिशन सेल के डायरेक्टर हर्ष सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुरूप एक नियत समय के अंदर आवेदन करने पर नियमानुसार शुल्क का निर्धारित हिस्सा वापस किया जाता है। विश्वविद्यालय ने एडमिशन सेल के गठन के साथ ही एक औपचारिक ‘रिफंड पॉलिसी’ बनाई थी, जो प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है। एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी- कुलपति
इसको लेकर कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को पारदर्शी और त्वरित सुविधा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। ऑनलाइन रिफंड ट्रैकर सुविधा से विद्यार्थियों को घर बैठे ही अपनी शुल्क वापसी की सूचना मिल जाएगी और उन्हें इससे संबंधित सभी सूचनाएं एक क्लिक पर मिल जाएगी।

