कानपुर में बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण:राणा समरेंद्र सिंह बोले- बचे कार्यकाल में तालाब और पार्कों के काम पूरे करने हैं

कानपुर में बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण:राणा समरेंद्र सिंह बोले- बचे कार्यकाल में तालाब और पार्कों के काम पूरे करने हैं

कानपुर की बिठूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के उपचुनाव में जीत के बाद राणा समरेन्द्र सिंह ने शपथ ली। दोपहर 1 बजे नगर पंचायत पहुंचे, जहां शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। शपथ लेने के बाद राणा समरेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य मां के बचे हुए कार्यों को पूरा करना है। वे मां के अधूरे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। मां के निधन के बाद हुआ उपचुनाव
राणा सांगा की मां बिठूर नगर पंचायत में 5 बार अध्यक्ष रह चुकी थीं। जून 2026 में उनके निधन के बाद अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। इसके बाद उपचुनाव कराया गया, जिसमें जीत हासिल कर राणा समरेंद्र सिंह अध्यक्ष बने। विधायक अभिजीत सिंह सांगा के बड़े भाई हैं राणा
राणा समरेन्द्र सिंह, बिठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अभिजीत सिंह सांगा के बड़े भाई हैं। अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। राणा समरेंद्र ने मां के अधूरे कार्यों को पूरा करने को अपनी प्राथमिकता बताया। समरेन्द्र सिहं बोले- पंचायत अध्यक्ष के बचे कार्यकाल में काम कराना मेरे लिए टास्क अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद बोले कि 13 महीने की समय कार्यकाल का बचा है। जो भी नगर पंचायत में बचे हुए कार्य हैं, या छूटे हुए हैं। उन्हें पूरा करना सबसे बड़ा मेरे लिए अब टास्क है। समरेंद्र न कहा कि पार्क और तालाबों का काम करना है, इसके अलावा जो भी काम हैं उसे पूरा किया जायेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *