आबुलेन स्थित न्यू देहली छोले भटूरे की दुकान पर एक ग्राहक के साथ अप्रिय घटना हुई। उनके छोले में पत्थर निकलने से उनका दांत टूट गया। ग्राहक ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। ग्राहक ने खाने में बड़ा पत्थर देखा तो तुरंत दुकान मालिक को बुलाया। उन्होंने पत्थर दिखाते हुए मालिक से सवाल किया कि क्या उनके छोले में ऐसे पत्थर निकलते हैं। कहा कि मेरा तो दांत टूटा है। यदि यही बोले बच्चे खाते तो यही पत्थर उनके पेट में चला जाता। रेस्टोरेंट संचालक ने ग्राहक से पूछा, क्या चाहते हो दर्द से कराहते ग्राहक से मालिक ने पूछा कि उन्हें क्या चाहिए। ग्राहक ने कहा कि वह पैसे के लिए शिकायत नहीं कर रहे हैं, बल्कि दुकान की साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता पर ध्यान न दिए जाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने अपनी बात कहकर खाना छोड़ दिया और अपने साथियों के साथ वहां से चले गए। पीड़ित ग्राहक ने इस घटना का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित टीम मामले की जांच में जुट गई है। पहले भी मिल चुकीं शिकायतें यह दुकान पहले ‘असली देहली छोले भटूरे’ वालों की थी। हालांकि, मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद के बाद, मकान मालिक ने ‘न्यू देहली छोले भटूरे’ नाम से नई दुकान खोली है। इस नई दुकान के खिलाफ लगातार शिकायतें आती रही हैं। ऐसे दुकान मालिक पर ना तो संबंधित थाने की पुलिस, कैंट बोर्ड और ना ही फूड विभाग ने कार्रवाई की। जब ग्राहक घटना की वीडियो बनाने लगा तो दुकान मालिक ने उससे अभद्रता भी की। इतना ही नहीं ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया। हालांकि ग्राहक का कहना था कि छोले भटूरे लेने से पहले ही उसने पूरा पेमेंट कर दिया था। दुकान मालिक अपने बचाव में ऐसे आरोप लगा रहा है।


