बापूधाम स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़, आरपीएफ ने संभाली व्यवस्था

बापूधाम स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़, आरपीएफ ने संभाली व्यवस्था

क्राइम रिपोर्टर| मोतिहारी बापूधाम स्टेशन पर मंगलवार को भारी भीड़ देखने को मिली। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एडीईओ की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों से स्टेशन पर भारी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए कड़े इंतजाम किए थे। अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। आरपीएफ कर्मियों ने प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी और परीक्षार्थियों को कतारबद्ध तरीके से ट्रेनों में चढ़ाया गया। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार अनाउंसमेंट किए जा रहे थे, जिससे भीड़ में किसी प्रकार की अफरा-तफरी न फैले। साथ ही, अभ्यर्थियों को सही प्लेटफॉर्म और ट्रेन की जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क भी सक्रिय रहे। इसके अलावा यात्री और छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें उन्हें अपने सामान की सुरक्षा रखने, सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा कर्मियों को देने के लिए जागरूक किया गया। आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि परीक्षा को लेकर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी, ताकि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो। क्राइम रिपोर्टर| मोतिहारी बापूधाम स्टेशन पर मंगलवार को भारी भीड़ देखने को मिली। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एडीईओ की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों से स्टेशन पर भारी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए कड़े इंतजाम किए थे। अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। आरपीएफ कर्मियों ने प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी और परीक्षार्थियों को कतारबद्ध तरीके से ट्रेनों में चढ़ाया गया। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार अनाउंसमेंट किए जा रहे थे, जिससे भीड़ में किसी प्रकार की अफरा-तफरी न फैले। साथ ही, अभ्यर्थियों को सही प्लेटफॉर्म और ट्रेन की जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क भी सक्रिय रहे। इसके अलावा यात्री और छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें उन्हें अपने सामान की सुरक्षा रखने, सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा कर्मियों को देने के लिए जागरूक किया गया। आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि परीक्षा को लेकर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी, ताकि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *