50 सेकेंड में 50 हजार लूट ले गए बदमाश; VIDEO:मुजफ्फरपुर में 2.50 लाख की बाइक से पहुंचे 3 बदमाश, लूट के बाद फायरिंग करते भागे

50 सेकेंड में 50 हजार लूट ले गए बदमाश; VIDEO:मुजफ्फरपुर में 2.50 लाख की बाइक से पहुंचे 3 बदमाश, लूट के बाद फायरिंग करते भागे

मुजफ्फरपुर में बुधवार को एक सीएसपी से 50 हजार रुपए की लूट हुई। लूट का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें बदमाशों की करतूत कैद हो गई है। महज 50 सेकेंड में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सीएसपी में लूट के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना सकरा थाना क्षेत्र के दरधा गांधी चौक की है। जानिए क्या है वीडियो में… सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक R-15 बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश सीएसपी सेंटर पहुंचे। एक बदमाश बाहर बाइक स्टार्ट किए खड़ी रखता है। जबकि, दो बदमाश सेंटर के अंदर जाते हैं। फिर ग्राहकों को हथियार दिखा धमकाया, जिससे तीन ग्राहक अपनी जान बचाकर मौके से भाग जाते हैं। बदमाशों की तस्वीरें देखिए… हथियार के बल पर बदमाशों ने CSP संचालक से 50 हजार रुपए की लूट की। पीछा करने पर बदमाशों ने पहले हथियार दिखाकर डराया, फिर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पूरी घटना को बदमाशों ने महज 50 सेकेंड में अंजाम दिया। 20 से 25 उम्र के थे सभी बदमाश मामले में पीड़ित मोहम्मद‌पुर बदल निवासी सीएसपी संचालक संजीव कुमार ने सकरा थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। संचालक ने बताया कि अपराधियों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच थी। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और दुकानों के शटर गिरने लगे। पूरे मामले में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया, सकरा थाना क्षेत्र के दरधा में एसबीआई के सीएसपी केंद्र में हुई इस घटना के बाद एक विशेष टीम अपराधी की गिरफ्तारी में जुट गई है। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग भी किया है। सीएसपी केंद्र में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की शिनाख्त किया जा रहा है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मुजफ्फरपुर में बुधवार को एक सीएसपी से 50 हजार रुपए की लूट हुई। लूट का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें बदमाशों की करतूत कैद हो गई है। महज 50 सेकेंड में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सीएसपी में लूट के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना सकरा थाना क्षेत्र के दरधा गांधी चौक की है। जानिए क्या है वीडियो में… सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक R-15 बाइक से तीन नकाबपोश बदमाश सीएसपी सेंटर पहुंचे। एक बदमाश बाहर बाइक स्टार्ट किए खड़ी रखता है। जबकि, दो बदमाश सेंटर के अंदर जाते हैं। फिर ग्राहकों को हथियार दिखा धमकाया, जिससे तीन ग्राहक अपनी जान बचाकर मौके से भाग जाते हैं। बदमाशों की तस्वीरें देखिए… हथियार के बल पर बदमाशों ने CSP संचालक से 50 हजार रुपए की लूट की। पीछा करने पर बदमाशों ने पहले हथियार दिखाकर डराया, फिर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पूरी घटना को बदमाशों ने महज 50 सेकेंड में अंजाम दिया। 20 से 25 उम्र के थे सभी बदमाश मामले में पीड़ित मोहम्मद‌पुर बदल निवासी सीएसपी संचालक संजीव कुमार ने सकरा थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। संचालक ने बताया कि अपराधियों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच थी। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और दुकानों के शटर गिरने लगे। पूरे मामले में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया, सकरा थाना क्षेत्र के दरधा में एसबीआई के सीएसपी केंद्र में हुई इस घटना के बाद एक विशेष टीम अपराधी की गिरफ्तारी में जुट गई है। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग भी किया है। सीएसपी केंद्र में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की शिनाख्त किया जा रहा है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *