Cristiano Ronaldo की Al-Nassr में वापसी, पहले मुकाबले में खेलने को लेकर कोच एंजे पोस्टेकोग्लू ने दिया बड़ा संकेत

Cristiano Ronaldo की Al-Nassr में वापसी, पहले मुकाबले में खेलने को लेकर कोच एंजे पोस्टेकोग्लू ने दिया बड़ा संकेत

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैंस के लिए नए सीजन की शुरुआत से पहले अच्छी खबर सामने आई है। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर शादी के बाद अल-नस्र के अभ्यास सत्र में लौट आए हैं और अब उनके सीजन के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरने की संभावना जताई जा रही है। टीम के नए मुख्य कोच एंजे पोस्टेकोग्लू ने रोनाल्डो की फिटनेस और उपलब्धता को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं।अल-नस्र शनिवार को सऊदी प्रो लीग के नए सीजन के अपने पहले मुकाबले में अल-फतेह का सामना करेगा। यह मुकाबला पोस्टेकोग्लू के लिए भी खास होगा, क्योंकि अल-नस्र के मुख्य कोच के रूप में यह उनका पहला आधिकारिक मुकाबला होगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या रोनाल्डो शुरुआती मैच में खेल सकते हैं, तो उन्होंने कहा, “रोनाल्डो हमेशा तैयार रहते हैं।”बता दें कि 41 वर्षीय रोनाल्डो हाल ही में जॉर्जीना रोड्रिगेज के साथ शादी के बाद टीम के अभ्यास से दूर थे। अब उन्होंने टीम के साथ दोबारा अभ्यास शुरू कर दिया है। वापसी के दौरान उनके नए हेयरकट की तस्वीरें भी चर्चा में रही हैं। अभ्यास सीजन में पोस्टेकोग्लू ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।रोनाल्डो के लिए आगामी सीजन व्यक्तिगत उपलब्धि के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। मौजूद जानकारी के अनुसार, उन्होंने क्लब और देश के लिए अब तक 1326 मुकाबलों में कुल 976 गोल किए हैं। यानी वह 1000 गोल के ऐतिहासिक आंकड़े से सिर्फ 24 गोल दूर हैं। अगर वह इस उपलब्धि तक पहुंचते हैं तो पेशेवर फुटबॉल में यह एक असाधारण व्यक्तिगत रिकॉर्ड होगा।पिछले सत्र में भी रोनाल्डो का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था। उन्होंने सऊदी प्रो लीग में 28 गोल किए और सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। उनकी मौजूदगी अल-नस्र के लिए नए सीजन में भी सबसे बड़े हथियारों में से एक होगी।गौरतलब है कि अल-नस्र ने पिछले सत्र के अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। टीम ने अल-हिलाल को दो अंकों से पीछे छोड़कर लीग जीती थी। अब उसकी कोशिश नए सीजन में भी इस प्रदर्शन को बरकरार रखने की होगी।पोस्टेकोग्लू को इस चुनौती के लिए 3 जुलाई को टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उनके साथ दो साल का करार हुआ है। इससे पहले वह जॉर्जे जीसस की जगह टीम के मुख्य कोच बने हैं। नए कोच का लक्ष्य मौजूदा खिलाड़ियों के साथ मजबूत टीम तैयार करना और खिताब की रक्षा करना है।पोस्टेकोग्लू का कहना है कि टीम के सभी खिलाड़ी उपलब्ध हैं और उनके बीच स्थान के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। ऐसे में अब सबकी नजरें अल-फतेह के खिलाफ मुकाबले पर हैं, जहां रोनाल्डो की संभावित वापसी नए कोच के कार्यकाल की शुरुआत को और खास बना सकती हैं। 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैंस के लिए नए सीजन की शुरुआत से पहले अच्छी खबर सामने आई है। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर शादी के बाद अल-नस्र के अभ्यास सत्र में लौट आए हैं और अब उनके सीजन के पहले मुकाबले में मैदान पर उतरने की संभावना जताई जा रही है। टीम के नए मुख्य कोच एंजे पोस्टेकोग्लू ने रोनाल्डो की फिटनेस और उपलब्धता को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं।
अल-नस्र शनिवार को सऊदी प्रो लीग के नए सीजन के अपने पहले मुकाबले में अल-फतेह का सामना करेगा। यह मुकाबला पोस्टेकोग्लू के लिए भी खास होगा, क्योंकि अल-नस्र के मुख्य कोच के रूप में यह उनका पहला आधिकारिक मुकाबला होगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या रोनाल्डो शुरुआती मैच में खेल सकते हैं, तो उन्होंने कहा, “रोनाल्डो हमेशा तैयार रहते हैं।”
बता दें कि 41 वर्षीय रोनाल्डो हाल ही में जॉर्जीना रोड्रिगेज के साथ शादी के बाद टीम के अभ्यास से दूर थे। अब उन्होंने टीम के साथ दोबारा अभ्यास शुरू कर दिया है। वापसी के दौरान उनके नए हेयरकट की तस्वीरें भी चर्चा में रही हैं। अभ्यास सीजन में पोस्टेकोग्लू ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।
रोनाल्डो के लिए आगामी सीजन व्यक्तिगत उपलब्धि के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। मौजूद जानकारी के अनुसार, उन्होंने क्लब और देश के लिए अब तक 1326 मुकाबलों में कुल 976 गोल किए हैं। यानी वह 1000 गोल के ऐतिहासिक आंकड़े से सिर्फ 24 गोल दूर हैं। अगर वह इस उपलब्धि तक पहुंचते हैं तो पेशेवर फुटबॉल में यह एक असाधारण व्यक्तिगत रिकॉर्ड होगा।
पिछले सत्र में भी रोनाल्डो का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था। उन्होंने सऊदी प्रो लीग में 28 गोल किए और सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। उनकी मौजूदगी अल-नस्र के लिए नए सीजन में भी सबसे बड़े हथियारों में से एक होगी।
गौरतलब है कि अल-नस्र ने पिछले सत्र के अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। टीम ने अल-हिलाल को दो अंकों से पीछे छोड़कर लीग जीती थी। अब उसकी कोशिश नए सीजन में भी इस प्रदर्शन को बरकरार रखने की होगी।
पोस्टेकोग्लू को इस चुनौती के लिए 3 जुलाई को टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उनके साथ दो साल का करार हुआ है। इससे पहले वह जॉर्जे जीसस की जगह टीम के मुख्य कोच बने हैं। नए कोच का लक्ष्य मौजूदा खिलाड़ियों के साथ मजबूत टीम तैयार करना और खिताब की रक्षा करना है।
पोस्टेकोग्लू का कहना है कि टीम के सभी खिलाड़ी उपलब्ध हैं और उनके बीच स्थान के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। ऐसे में अब सबकी नजरें अल-फतेह के खिलाफ मुकाबले पर हैं, जहां रोनाल्डो की संभावित वापसी नए कोच के कार्यकाल की शुरुआत को और खास बना सकती हैं।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *