जहानाबाद में 25 हजार का इनामी अपराधी अरेस्ट:7 साल से फरार शंभू यादव छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया, दुष्कर्म और लूटपाट का आरोपी

जहानाबाद में 25 हजार का इनामी अपराधी अरेस्ट:7 साल से फरार शंभू यादव छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया, दुष्कर्म और लूटपाट का आरोपी

जहानाबाद पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी शंभू यादव उर्फ अजय यादव को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। वह पिछले सात सालों से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक अपराजिता लोहान ने एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। शंभू यादव पर परस बीघा थाना क्षेत्र के गोछिया गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म और घर में घुसकर लूटपाट करने का आरोप था। यह मामला 2019 में महिला थाना में दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ भागा घटना के बाद शंभू यादव पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ फरार हो गया था। जहानाबाद पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। हाल ही में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगाडिह में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर आठ पुलिसकर्मियों की एक टीम छत्तीसगढ़ भेजी गई, जिसने वहां पहुंचकर शंभू यादव को गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ छापेमारी इस मामले में शामिल दो अन्य अपराधियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक अपराजिता लोहान ने बताया कि जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब से उन्होंने जिले की कमान संभाली है, तब से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची तैयार कर ली गई है और उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जहानाबाद पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी शंभू यादव उर्फ अजय यादव को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। वह पिछले सात सालों से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक अपराजिता लोहान ने एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। शंभू यादव पर परस बीघा थाना क्षेत्र के गोछिया गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म और घर में घुसकर लूटपाट करने का आरोप था। यह मामला 2019 में महिला थाना में दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ भागा घटना के बाद शंभू यादव पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ फरार हो गया था। जहानाबाद पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। हाल ही में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगाडिह में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर आठ पुलिसकर्मियों की एक टीम छत्तीसगढ़ भेजी गई, जिसने वहां पहुंचकर शंभू यादव को गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ छापेमारी इस मामले में शामिल दो अन्य अपराधियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक अपराजिता लोहान ने बताया कि जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब से उन्होंने जिले की कमान संभाली है, तब से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची तैयार कर ली गई है और उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *