Craig Ervine Milestones: क्रेग एर्विन के नाम बड़ा रिकॉर्ड, ODI में 50+ स्कोर बनाने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Craig Ervine Milestones: क्रेग एर्विन के नाम बड़ा रिकॉर्ड, ODI में 50+ स्कोर बनाने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

ZIM vs AUS 3rd ODI में क्रेग एर्विन ने अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह ODI में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। 

Zimbabwe vs Australia, 3rd ODI: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज क्रेग एर्विन ने अर्धशतक जड़कर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। दरअसल, क्रेग एर्विन वनडे में फुल मेंबर टीमों के बीच 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ दिया।

ODI में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज़ — Full Member Teams

क्रम संख्या बल्लेबाज उम्र विपक्षी स्थान वर्ष
1 क्रेग एर्विन (ZIM) 41 साल 32 दिन ऑस्ट्रेलिया हरारे 2026
2 मोहम्मद नबी (AFG) 40 साल 286 दिन बांग्लादेश अबू धाबी 2025
3 मिस्बाह-उल-हक (PAK) 40 साल 283 दिन दक्षिण अफ्रीका ऑकलैंड 2015
4 ज्योफ्री बॉयकॉट (ENG) 40 साल 226 दिन ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स 1981
5 क्लाइव लॉयड (WI) 40 साल 155 दिन श्रीलंका WACA 1985

40 साल के बाद ODI में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (फुल मेंबर)

आईसीसी की फुल मेंबर टीमों की बात करें तो क्रेग एर्विन 40 साल की उम्र के बाद ODI में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 5 बार वनडे में 50+ स्कोर किया है। इसके बाद वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड का नाम आता है, जिन्होंने 3 बार वनडे में 50+ स्कोर किया है। वहीं, जिम्बाब्वे के क्रेग एर्विन ने 40 साल की उम्र के बाद वनडे में 2 बार 50+ स्कोर किया है।

फुल मेंबर वाले टीमों में ODI में 40 के बाद सबसे ज्यादा 50+ स्कोर लगाने वाले खिलाड़ियों की टेबल इस प्रकार है-

रैंक खिलाड़ी 50+ स्कोर
1 मिस्बाह-उल-हक (PAK) 5
2 क्लाइव लॉयड (WI) 3
3 क्रेग एर्विन (ZIM) 2

क्रेग एर्विन ने सीरीज में ठोके दो अर्धशतक

जिम्बाब्वे के 41 वर्षीय बल्लेबाज क्रेग एर्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज के पहले वनडे मैच में 59 रन की पारी खेली, जबकि दूसरे मैच में 38 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में क्रेग एर्विन ने 59 रन बनाए। इस तरह उन्होंने पूरी सीरीज में कुल 156 रन बनाए।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *