CPI कार्यकर्ताओं ने PHED ऑफिस पर दिया धरना:पेयजल संकट खत्म करने और खराब चापाकल ठीक कराने की मांग, शहर में निकाला जुलूस

CPI कार्यकर्ताओं ने PHED ऑफिस पर दिया धरना:पेयजल संकट खत्म करने और खराब चापाकल ठीक कराने की मांग, शहर में निकाला जुलूस

शेखपुरा में गुरुवार को सीपीआई कार्यकर्ताओं ने पेयजल संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पीएचईडी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे और शहर में जुलूस निकाला। उनकी मांग थी कि खराब चापाकलों की मरम्मत हो, ‘हर घर नल का जल’ केंद्र चालू हों और गरीब इलाकों में पानी मिले। ”महादलित और गरीब परिवारों को पानी नहीं मिला” सीपीआई कार्यालय स्टेशन रोड से जुलूस पीएचईडी कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शनकारी लाल झंडे और डंडे लेकर ‘पीने का पानी का प्रबंध करो, घोटालाबाजों को गिरफ्तार करो’ जैसे नारे लगा रहे थे। धरना सभा की अध्यक्षता धुरी पासवान ने की और सुजीत कुमार ने संचालन किया। जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि दशहरा में भी महादलित और गरीब परिवारों को पानी नहीं मिला। आंदोलन को और तेज करने की दी चेतावनी उन्होंने आरोप लगाया कि नल-जल, टैंकर से पानी और चापाकल मरम्मत के नाम पर पैसे निकाले गए पर काम नहीं हुआ। कई महादलित टोलों में पानी नहीं पहुंचा है। वही बड़ी संख्या में नल-जल ऑपरेटर का कहना है कि दशहरा जैसे पर्व में मुझे वेतन भी नहीं मिला तो पर अब त्योहार कैसे मनाया जाएगा। सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि जब तक सभी को पीने का पानी उपलब्ध नहीं होगा और जनता की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की धार आगे और तेज किया जाएगा। धरना को गुलेश्वर यादव, जीशान रिजवी,ललित शर्मा,सीता देवी,बिश्बनाथ प्रसाद, अवधेश रविदास,धर्मराज कुमार व अन्य नेताओं ने संबोधित किया। शेखपुरा में गुरुवार को सीपीआई कार्यकर्ताओं ने पेयजल संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पीएचईडी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे और शहर में जुलूस निकाला। उनकी मांग थी कि खराब चापाकलों की मरम्मत हो, ‘हर घर नल का जल’ केंद्र चालू हों और गरीब इलाकों में पानी मिले। ”महादलित और गरीब परिवारों को पानी नहीं मिला” सीपीआई कार्यालय स्टेशन रोड से जुलूस पीएचईडी कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शनकारी लाल झंडे और डंडे लेकर ‘पीने का पानी का प्रबंध करो, घोटालाबाजों को गिरफ्तार करो’ जैसे नारे लगा रहे थे। धरना सभा की अध्यक्षता धुरी पासवान ने की और सुजीत कुमार ने संचालन किया। जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि दशहरा में भी महादलित और गरीब परिवारों को पानी नहीं मिला। आंदोलन को और तेज करने की दी चेतावनी उन्होंने आरोप लगाया कि नल-जल, टैंकर से पानी और चापाकल मरम्मत के नाम पर पैसे निकाले गए पर काम नहीं हुआ। कई महादलित टोलों में पानी नहीं पहुंचा है। वही बड़ी संख्या में नल-जल ऑपरेटर का कहना है कि दशहरा जैसे पर्व में मुझे वेतन भी नहीं मिला तो पर अब त्योहार कैसे मनाया जाएगा। सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि जब तक सभी को पीने का पानी उपलब्ध नहीं होगा और जनता की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की धार आगे और तेज किया जाएगा। धरना को गुलेश्वर यादव, जीशान रिजवी,ललित शर्मा,सीता देवी,बिश्बनाथ प्रसाद, अवधेश रविदास,धर्मराज कुमार व अन्य नेताओं ने संबोधित किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *