जहानाबाद में पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ लगेंगे:19 मई से शुरुआत होगी, डीएम ने बैठक में जरूरी निर्देश दिए

जहानाबाद में पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ लगेंगे:19 मई से शुरुआत होगी, डीएम ने बैठक में जरूरी निर्देश दिए

जहानाबाद जिले में आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों की शुरुआत 19 मई 2026 से होगी। इस संबंध में शनिवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार की यह पहल आम जनता को सीधे प्रशासन से जोड़ने और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निर्देशानुसार, ये ‘सहयोग शिविर’ प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे। इनकी शुरुआत मई माह के तृतीय मंगलवार यानी 19 मई 2026 से होगी। शिविर पंचायत सरकार भवन अथवा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे, ताकि आमजन आसानी से पहुंच सकें। इन शिविरों की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता अथवा वरीय उपसमाहर्ता द्वारा की जाएगी। इनमें राजस्व, भूमि सुधार, समाज कल्याण, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान भी किया जाएगा। आमजन शिविर से पहले संबंधित जिला, अंचल, प्रखंड या अनुमंडल कार्यालय में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसका उद्देश्य लोगों को पारदर्शी और संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना है। जहानाबाद जिले में आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों की शुरुआत 19 मई 2026 से होगी। इस संबंध में शनिवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार की यह पहल आम जनता को सीधे प्रशासन से जोड़ने और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निर्देशानुसार, ये ‘सहयोग शिविर’ प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे। इनकी शुरुआत मई माह के तृतीय मंगलवार यानी 19 मई 2026 से होगी। शिविर पंचायत सरकार भवन अथवा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे, ताकि आमजन आसानी से पहुंच सकें। इन शिविरों की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता अथवा वरीय उपसमाहर्ता द्वारा की जाएगी। इनमें राजस्व, भूमि सुधार, समाज कल्याण, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान भी किया जाएगा। आमजन शिविर से पहले संबंधित जिला, अंचल, प्रखंड या अनुमंडल कार्यालय में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसका उद्देश्य लोगों को पारदर्शी और संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *