माधव चौक पर केसरिया झंडा उतारने पर विवाद:हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम; आज होगी आरती

माधव चौक पर केसरिया झंडा उतारने पर विवाद:हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम; आज होगी आरती

शिवपुरी शहर के माधव चौक पर मंगलवार को केसरिया झंडा उतारे जाने के बाद विवाद गहरा गया है। दोपहर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बाद नगर पालिका की क्रेन से झंडा हटाया गया था, जिसका वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों ने प्रशासन को झंडा पुनः फहराने और दोषियों पर कार्रवाई के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, वहीं बुधवार शाम माधव चौक पर एकत्रित होकर आरती और वंदे मातरम करने की घोषणा की है, जिसे देखते हुए प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। अंबेडकर जयंती से शुरू हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, माधव चौक पर पहले केसरिया झंडा लगा था। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर इसे हटाकर नीला झंडा फहराया गया था। इस पर विरोध के बाद केसरिया झंडा दोबारा लगाया गया था। इसके बाद मंगलवार दोपहर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, जिसके बाद नगरपालिका की क्रेन से केसरिया झंडा फिर से उतरवा दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया। करणी सेना का सवाल- भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में फहराएंगे? मंगलवार शाम को सकल हिंदू समाज के सदस्य हाथों में केसरिया झंडा लेकर माधव चौक पहुंचे और अपनी सख्त आपत्ति दर्ज कराई। करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव अतुल प्रताप सिंह ने इस दौरान कहा कि केसरिया झंडा हिंदू धर्म की ध्वजा है और यह वर्षों से यहां फहराया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से सवाल किया, “अगर भारत में ही केसरिया झंडा नहीं फहराया जाएगा तो क्या पाकिस्तान में फहराएंगे?” 24 घंटे का अल्टीमेटम, आज करेंगे आरती और वंदे मातरम हिंदू संगठनों ने माधव चौक पर झंडा पुनः फहराने और इसे हटाने वाले जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके साथ ही संगठनों ने बुधवार शाम को माधव चौक पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आरती और वंदे मातरम करने की घोषणा भी की है। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर शहर में तनाव का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *