कांग्रेस के नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम का आज समापन होगा। दो महीने से चले आ रहे इस प्रोग्राम में तीन पदों के लिए प्रतियोगिता हुई। इसमें 9100 लोगों ने अप्लाई किया था, जिसमें 100 लोगों को शॉर्टलिस्ट करके फाइनल राउंड के लिए बुलाया गया था। बिहार में नेशनल टैलेंट हंट के प्रभारी अभय दुबे ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे चाहते हैं कि सभी को कांग्रेस पार्टी में समान अवसर मिले। कांग्रेस के द्वार सभी जाति, धर्म, वर्ग के लोगों के लिए खुले उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वार सभी जाति, धर्म, वर्ग के लोगों के लिए समान तरीके से खुले। इसलिए हमने राष्ट्रियव्यापी टैलेंट हंट प्रोग्राम की शुरुआत की थी और इसमें से 17 राज्यों में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बिहार में आज इस प्रोग्राम का समापन है। बिहार को हमने चार जोन- पटना, पूर्णिया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में बांटकर कार्यक्रम किया था। उसमें से चयनित लोगों को आज हम अंतिम रूप में विशेषज्ञों के साथ संवाद स्थापित करके प्रक्रिया को आकर दे रहे हैं। तीन पदों के लिए हुई टैलेंट हंट में खोज इस पहल के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज कर रही थी। पहला मीडिया प्रवक्ता-पैनलिस्ट जो टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मंचों पर स्पष्टता, विश्वसनीयता और अनुशासन के साथ पार्टी का पक्ष रख सकें। दूसरा रिसर्च को-ऑर्डिनेटर जो तथ्य-आधारित, शोध-आधारित सामग्री, नीतिगत विश्लेषण और मुद्दा-ब्रीफ तैयार कर पार्टी के संदेश को मजबूती दें। तीसरा पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर जो सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप नेटवर्क, स्थानीय मीडिया और ज़मीनी स्तर पर पार्टी का संदेश व्यापक रूप से पहुंचाए। कांग्रेस के नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम का आज समापन होगा। दो महीने से चले आ रहे इस प्रोग्राम में तीन पदों के लिए प्रतियोगिता हुई। इसमें 9100 लोगों ने अप्लाई किया था, जिसमें 100 लोगों को शॉर्टलिस्ट करके फाइनल राउंड के लिए बुलाया गया था। बिहार में नेशनल टैलेंट हंट के प्रभारी अभय दुबे ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे चाहते हैं कि सभी को कांग्रेस पार्टी में समान अवसर मिले। कांग्रेस के द्वार सभी जाति, धर्म, वर्ग के लोगों के लिए खुले उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वार सभी जाति, धर्म, वर्ग के लोगों के लिए समान तरीके से खुले। इसलिए हमने राष्ट्रियव्यापी टैलेंट हंट प्रोग्राम की शुरुआत की थी और इसमें से 17 राज्यों में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बिहार में आज इस प्रोग्राम का समापन है। बिहार को हमने चार जोन- पटना, पूर्णिया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में बांटकर कार्यक्रम किया था। उसमें से चयनित लोगों को आज हम अंतिम रूप में विशेषज्ञों के साथ संवाद स्थापित करके प्रक्रिया को आकर दे रहे हैं। तीन पदों के लिए हुई टैलेंट हंट में खोज इस पहल के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिभाओं की खोज कर रही थी। पहला मीडिया प्रवक्ता-पैनलिस्ट जो टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक मंचों पर स्पष्टता, विश्वसनीयता और अनुशासन के साथ पार्टी का पक्ष रख सकें। दूसरा रिसर्च को-ऑर्डिनेटर जो तथ्य-आधारित, शोध-आधारित सामग्री, नीतिगत विश्लेषण और मुद्दा-ब्रीफ तैयार कर पार्टी के संदेश को मजबूती दें। तीसरा पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर जो सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप नेटवर्क, स्थानीय मीडिया और ज़मीनी स्तर पर पार्टी का संदेश व्यापक रूप से पहुंचाए।


