ग्वालियर में कांग्रेस का ‘महाचक्का जाम’ आज:NH-44 पर थमेगी रफ्तार; 10 हजार किसानों के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हाईवे घेरेंगे

ग्वालियर में कांग्रेस का ‘महाचक्का जाम’ आज:NH-44 पर थमेगी रफ्तार; 10 हजार किसानों के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हाईवे घेरेंगे

ग्वालियर में गुरुवार, 7 मई को कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करने जा रही है। रायरू और निरावली चौराहों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता और किसान नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करेंगे। आंदोलन सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिससे आगरा-ग्वालियर (NH-44) मार्ग पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। किसानों के मुद्दों पर प्रदर्शन
कांग्रेस का आरोप है कि उपार्जन केंद्रों पर तुलाई में गड़बड़ी, भुगतान में देरी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से किसान परेशान हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरने का फैसला लिया गया है। प्रदेशव्यापी आंदोलन के संकेत
जिला अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि यह प्रदर्शन पूरे प्रदेश में चल रहे आंदोलन का हिस्सा है। ग्वालियर, भिंड और मुरैना के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल होंगे। जनता के लिए एडवाइजरी
सुबह 11 बजे से दोपहर तक रायरू और निरावली क्षेत्र में जाम की स्थिति बन सकती है। पुलिस ने डायवर्जन की व्यवस्था की है, इसलिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *