बांका | बांका के चांदन पुल पर शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार जोगडिहा गांव निवासी राकेश कुमार और सुमित कुमार अपने-अपने बाइक से अलग-अलग काम से जा रहे थे। इसी दौरान चांदन पुल के पास दोनों की बाइक की टक्कर हो गई। बांका | भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित गुरुधाम मोड़ के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार शुक्रवार की सुबह अस्पताल में उपचार करने के बाद मायागंज रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार झारखंड गोड्डा निवासी दिलीप रावत बाइक से महाराणा हाट जा रहा था। गुरुधाम मोड़ के पास दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें वह बाइक लेकर गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बांका | बांका के चांदन पुल पर शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार जोगडिहा गांव निवासी राकेश कुमार और सुमित कुमार अपने-अपने बाइक से अलग-अलग काम से जा रहे थे। इसी दौरान चांदन पुल के पास दोनों की बाइक की टक्कर हो गई। बांका | भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित गुरुधाम मोड़ के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार शुक्रवार की सुबह अस्पताल में उपचार करने के बाद मायागंज रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार झारखंड गोड्डा निवासी दिलीप रावत बाइक से महाराणा हाट जा रहा था। गुरुधाम मोड़ के पास दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें वह बाइक लेकर गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


