अगले हफ्ते अलवर आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा:अलवर-भिवाड़ी में 1 हजार करोड़ की लागात के कार्यों का उद्घाटन करेंगे,मंत्री बोले-10 हजार करोड़ के कार्यों पर काम चल रहा

अगले हफ्ते अलवर आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा:अलवर-भिवाड़ी में 1 हजार करोड़ की लागात के कार्यों का उद्घाटन करेंगे,मंत्री बोले-10 हजार करोड़ के कार्यों पर काम चल रहा

अलवर में अगले हफ्ते विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने रात्रि विश्राम कार्यक्रम के दौरान अलवर पहुंचेंगे और अलवर व भिवाड़ी के करीब 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इनमें अलवर मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशन, मायनॉरिटी हॉस्टल और विभिन्न एनिकट शामिल हैं, वहीं भिवाड़ी में एसटीपी प्लांट और गर्ल्स कॉलेज जैसे प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास के साथ अलवर, भिवाड़ी और समेत तीन जिलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एनएच-248 कॉरिडोर, पन्याला हाईवे, शाहपुरा-थानागाजी-मुंडावर मार्ग समेत कई सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। साथ ही अलवर, मुंडावर और बहरोड़ में नए बस स्टैंड, 50 ई-बस संचालन और आरआरटीएस को भिवाड़ी से अलवर तक लाने पर भी मंथन हुआ। भूपेंद्र यादव ने बताया कि पिछले दो सालों में करीब 1 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं, जिनका उद्घाटन सीएम करेंगे। वहीं 15 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भिवाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के तहत नई इंडस्ट्रीज की शुरुआत करेंगे और अलवर रेलवे स्टेशन के 111 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को भी आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा भर्तृहरि के एक महीने तक चलने वाले रात्रिकालीन नाटक को नाइट टूरिज्म से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने बताया कि आने वाले समय में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है।बैठक में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, विधायक बालकनाथ, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *