राजकुमार कॉलेज रायपुर में CISCE ज़ोनल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न:1370 स्टूडेंट्स ने 10 खेलों में लिया हिस्सा, RKC ने जीते 300 से ज्यादा स्वर्ण पदक

राजकुमार कॉलेज रायपुर में CISCE ज़ोनल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न:1370 स्टूडेंट्स ने 10 खेलों में लिया हिस्सा, RKC ने जीते 300 से ज्यादा स्वर्ण पदक

राजकुमार कॉलेज, (RKC) रायपुर में 11 से 17 अप्रैल 2026 तक CISCE छत्तीसगढ़ ज़ोनल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में करीब 1370 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 1035 लड़के और 335 लड़कियां शामिल थीं। कुल 10 खेलों में मुकाबले हुए और 22 कोच व प्रबंधक भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 8 स्कूलों ने भाग लिया। राजकुमार कॉलेज का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। कॉलेज ने कुल 316 स्वर्ण, 123 रजत और 18 कांस्य पदक जीते। कॉलेज ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे कई खेलों में अलग-अलग आयु वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा स्केटिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और फुटबॉल में कई वर्गों में उपविजेता (रनर-अप) भी रहा। फुटबॉल में अंडर-15 और अंडर-17 टीम ने छत्तीसगढ़ प्री-रीजनल सुब्रतो कप जीतकर नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्य और अन्य अधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागियों और कोचों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *