मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर सब्सिडी दी:प्रदेश भर में होली पर रिफिल वितरण कार्यक्रम शुरू

मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर सब्सिडी दी:प्रदेश भर में होली पर रिफिल वितरण कार्यक्रम शुरू

मेरठ में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था। आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों के क्रम में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर रिफिल प्रदान करना है। आईआईएमटी गंगानगर में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। वर्तमान में, मेरठ में कुल 204949 उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सांसद प्रतिनिधि रोबिन गुर्जर, मुख्य विकास अधिकारी नुपुर गोयल, परियोजना निदेशक सुनील कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी और आई.ओ.सी.एल. के जिला समन्वयक पुष्पेन्द्र निमेष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 500 लाभार्थी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान, मेरठ कैंट विधायक ने 15 उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर और 506.71 रुपए का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया। यह सब्सिडी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च तक होली के पावन पर्व पर निःशुल्क सिलेंडर रिफिल के लिए प्रदान की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *