Chandigarh Police के बेड़े में शामिल हुए 141 नए वाहन, Amit Shah बोले- गश्त होगी मजबूत

Chandigarh Police के बेड़े में शामिल हुए 141 नए वाहन, Amit Shah बोले- गश्त होगी मजबूत

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उसने अपनी जिम्मेदारियां बेहद अच्छे तरीके से निभाई हैं और देशभर की पुलिस के लिए एक मिसाल कायम की है। शाह ने कहा कि 1966 से चंडीगढ़ पुलिस शहर की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है और इसने देश में पुलिस व्यवस्था के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि पिछले 60 वर्ष में उत्तरी क्षेत्र के केंद्र के रूप में चंडीगढ़ ने पूरे भारत की सुरक्षा में योगदान देने का सफल प्रयास किया है।” शाह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने पुलिस बल को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान किया। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उसने अपनी जिम्मेदारियां बेहतरीन तरीके से निभाई हैं और देश की अन्य पुलिस इकाइयों के लिए मिसाल कायम की है। शाह ने कहा कि पुलिस बल को दिया गया राष्ट्रपति ध्वज उसकी छह दशकों की सेवा, समर्पण और प्रतिबद्धता का सम्मान है।

 उन्होंने कहा, “हम भारत को नशामुक्त बनाने के लिए संकल्पित हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि अगर देश का कोई केंद्र शासित प्रदेश सबसे पहले नशामुक्त होगा, तो वह चंडीगढ़ होगा।” चंडीगढ़ पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए शाह ने कहा कि ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देना किसी भी जवान और उस संगठन के लिए गर्व की बात है, जिससे वह जुड़ा होता है।

 चंडीगढ़ पुलिस के बेड़े में 141 नए वाहन शामिल किए जाने का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि इससे पुलिस की कार्रवाई का समय, गश्त, आवाजाही, तकनीकी क्षमता और आधुनिक पुलिस व्यवस्था मजबूत होगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रतिक्रिया देने के समय के मामले में चंडीगढ़ पुलिस पहले से ही देश में दूसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *