CG Crime: पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, फिर फंदे पर लटकाया शव

CG Crime: पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, फिर फंदे पर लटकाया शव

CG Crime: @नारद योगी। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को फंदे पर लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। इसके बाद शव को फंदे पर लटकाकर फांसी का रूप देने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 11 अगस्त 2025 को झूमा सरदार डोलाई (23) अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरू में उसके पति अरिजीत डोलाई ने अपनी पत्नी द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की जानकारी दी। पुलिस इसी दिशा में काम कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद टिकरापारा पुलिस ने उसके पति अरिजीत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। अरिजीत फरार है।

दोनों थे फिर भी खुदकुशी, इसी से हुआ संदेह

पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन घर में झूमा और उसके पति अरिजीत ही थे। इसके बाद भी झूमा के फंदे पर लटके जाने का बयान दिया गया। इससे पुलिस को अरिजीत पर पहले से संदेह था। बताया जाता है कि दोनों के बीच बात बात पर झगड़ा होता था। इस दौरान अरिजीत ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद फंदे पर लटका दिया ताकि पूरी घटना खुदकुशी करना साबित हो सके। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में है।

पुलिस ने कहा

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की और बाद में शव को फंदे पर लटका कर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।

धारदार हथियार से पत्नी की हत्या

रायपुर में पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति अपनी मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी को लेकर पत्नी के साथ अक्सर विवाद करता था। विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी का धारदार हथियार से गले और पेट पर हमला कर दिया। जिससे पत्नी की इलाज के दौरान मेकाहारा अस्पताल में मौत हो गई। यह पूरा मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *