जहानाबाद में सेंसस 2027 जागरूकता अभियान:डीएम ने नोनही गाँव का निरीक्षण किया, ग्रामीणों को जनगणना के महत्व की दी जानकारी

जहानाबाद में सेंसस 2027 जागरूकता अभियान:डीएम ने नोनही गाँव का निरीक्षण किया, ग्रामीणों को जनगणना के महत्व की दी जानकारी

जहानाबाद जिले में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला पदाधिकारी (डीएम) अलंकृता पाण्डेय ने काको प्रखंड के करोना गांव स्थित नोनही पंचायत का दौरा किया। उन्होंने यहां जनगणना कार्य का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को जागरूक किया। डीएम पाण्डेय ने ग्रामीणों को जनगणना के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जानकारी दी कि पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण अगली जनगणना समय पर नहीं हो पाई थी। अब सरकार ने यह प्रक्रिया दोबारा शुरू की है, जिसमें आम जनता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सही और सटीक डेटा देने की अपील की डीएम अलंकृता पाण्डेय ने लोगों से अपील की कि वे जनगणना के दौरान घर-घर आने वाले अधिकारियों को सही और सटीक जानकारी दें। इससे जिले का डेटा पूरी तरह सही और विश्वसनीय बन सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान कोई भी अधिकारी आधार कार्ड, मोबाइल ओटीपी या अन्य संवेदनशील जानकारी नहीं मांगेगा। यदि कोई ऐसा करता है, तो यह धोखाधड़ी हो सकती है, जिसकी सूचना तुरंत प्रशासन को देनी चाहिए। डीएम की निरीक्षण की तस्वीरें …… अधिकारियों को आईडी कार्ड पहनने के निर्देश डीएम ने बताया कि जनगणना एक सरल प्रक्रिया है, जिसमें केवल कुछ सामान्य सवालों के जवाब देने होते हैं और अधिकारी स्वयं फॉर्म भरते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने पहचान पत्र (आईडी कार्ड) अवश्य पहनें, ताकि ग्रामीण आसानी से उनकी पहचान कर सकें। अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ पारदर्शिता बनाए रखने और उनके सवालों का सही व स्पष्ट जवाब देने के लिए भी कहा गया। डीएम ने ग्रामीणों से भी इस राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा यह जागरूकता अभियान जिले के अन्य प्रखंडों में भी लगातार चलाया जाएगा, ताकि जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। जहानाबाद जिले में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला पदाधिकारी (डीएम) अलंकृता पाण्डेय ने काको प्रखंड के करोना गांव स्थित नोनही पंचायत का दौरा किया। उन्होंने यहां जनगणना कार्य का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को जागरूक किया। डीएम पाण्डेय ने ग्रामीणों को जनगणना के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जानकारी दी कि पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण अगली जनगणना समय पर नहीं हो पाई थी। अब सरकार ने यह प्रक्रिया दोबारा शुरू की है, जिसमें आम जनता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सही और सटीक डेटा देने की अपील की डीएम अलंकृता पाण्डेय ने लोगों से अपील की कि वे जनगणना के दौरान घर-घर आने वाले अधिकारियों को सही और सटीक जानकारी दें। इससे जिले का डेटा पूरी तरह सही और विश्वसनीय बन सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान कोई भी अधिकारी आधार कार्ड, मोबाइल ओटीपी या अन्य संवेदनशील जानकारी नहीं मांगेगा। यदि कोई ऐसा करता है, तो यह धोखाधड़ी हो सकती है, जिसकी सूचना तुरंत प्रशासन को देनी चाहिए। डीएम की निरीक्षण की तस्वीरें …… अधिकारियों को आईडी कार्ड पहनने के निर्देश डीएम ने बताया कि जनगणना एक सरल प्रक्रिया है, जिसमें केवल कुछ सामान्य सवालों के जवाब देने होते हैं और अधिकारी स्वयं फॉर्म भरते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने पहचान पत्र (आईडी कार्ड) अवश्य पहनें, ताकि ग्रामीण आसानी से उनकी पहचान कर सकें। अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ पारदर्शिता बनाए रखने और उनके सवालों का सही व स्पष्ट जवाब देने के लिए भी कहा गया। डीएम ने ग्रामीणों से भी इस राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा यह जागरूकता अभियान जिले के अन्य प्रखंडों में भी लगातार चलाया जाएगा, ताकि जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *