सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र के परोड़ी पुल के समीप करीब 19 वर्षों से संचालित राजेश वस्त्रालय में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगने से दुकान के निचले फ्लोर पर रखा कपड़ा समेत पूरा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के मुताबिक, इस घटना में करीब 30 से 35 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सीसीटीवी फुटेज की मांग पर विवाद दुकान संचालक ने सीसीटीवी फुटेज देने से इनकार करने पर आग लगाने का आरोप लगाया है। दुकान संचालक मुकेश कुमार के अनुसार, रविवार शाम दुकान के सामने दो युवकों के बीच मारपीट और हाथापाई हुई थी। इस दौरान तलखापुर निवासी शाहबुद्दीन साह दुकान पर पहुंचा और मारपीट से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की मांग करने लगा। मुकेश कुमार ने फुटेज देने से इनकार करते हुए कहा कि वह फुटेज केवल पुलिस को उपलब्ध कराएंगे। विवाद के बाद पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग दुकानदार का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने से नाराज होकर शाहबुद्दीन ने बीती रात राजेश वस्त्रालय में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से दुकान के निचले फ्लोर पर रखा साड़ी, कपड़े समेत अन्य सामान जल गया। दुकान का पूरा सेटअप भी बर्बाद हो गया। घटना के बाद दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। 30-35 लाख की संपत्ति जलने की बात मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान करीब 19 वर्षों से परोड़ी पुल के समीप संचालित हो रही है। दुकान में आग लगाए जाने से उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने घटना में 30 से 35 लाख रुपये की संपत्ति जलने की बात कही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मामले में पुनौरा थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। बीती रात भी आरोपी के घर पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र के परोड़ी पुल के समीप करीब 19 वर्षों से संचालित राजेश वस्त्रालय में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगने से दुकान के निचले फ्लोर पर रखा कपड़ा समेत पूरा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के मुताबिक, इस घटना में करीब 30 से 35 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सीसीटीवी फुटेज की मांग पर विवाद दुकान संचालक ने सीसीटीवी फुटेज देने से इनकार करने पर आग लगाने का आरोप लगाया है। दुकान संचालक मुकेश कुमार के अनुसार, रविवार शाम दुकान के सामने दो युवकों के बीच मारपीट और हाथापाई हुई थी। इस दौरान तलखापुर निवासी शाहबुद्दीन साह दुकान पर पहुंचा और मारपीट से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की मांग करने लगा। मुकेश कुमार ने फुटेज देने से इनकार करते हुए कहा कि वह फुटेज केवल पुलिस को उपलब्ध कराएंगे। विवाद के बाद पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग दुकानदार का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने से नाराज होकर शाहबुद्दीन ने बीती रात राजेश वस्त्रालय में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से दुकान के निचले फ्लोर पर रखा साड़ी, कपड़े समेत अन्य सामान जल गया। दुकान का पूरा सेटअप भी बर्बाद हो गया। घटना के बाद दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। 30-35 लाख की संपत्ति जलने की बात मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान करीब 19 वर्षों से परोड़ी पुल के समीप संचालित हो रही है। दुकान में आग लगाए जाने से उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने घटना में 30 से 35 लाख रुपये की संपत्ति जलने की बात कही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मामले में पुनौरा थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। बीती रात भी आरोपी के घर पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

