सुपौल में निजी क्लीनिक के हेड कंपाउंडर की मौत; हंगामा:3 दिनों से थी तबीयत खराब, एक साल पहले हुई थी शादी, क्लिनिक बंद कर कर्मी गायब
सुपौल में शुक्रवार को रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रभारी उपाधीक्षक के निजी क्लीनिक में कार्यरत हेड कंपाउंडर की मौत के बाद हंगामा हो गया। घटना राघोपुर प्रखंड के गणपतगंज बाजार की है। मृतक की पहचान धरहरा पंचायत के वार्ड-9 स्थित राम टोला निवासी भूपेंद्र राम के बेटे रणजीत कुमार (26) के रूप में हुई है।…

