मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शिकायतों का होगा निराकरण:सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर अफसरों से जवाब लेकर मौके पर समाधान कराया जाएगा
रक्षाबंधन पर्व के शासकीय अवकाश के कारण मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के तहत रतलाम में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर आज 29 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से अलकापुरी स्थित कम्युनिटी हॉल में लगेगा। शिविर में कलेक्टर अजय कटेसरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधि भी शिविर में शामिल होंगे।…

