मजाक का विरोध किया तो भाई-बहन को पीटा:एटा में लाठी-डंडों से हमला, लहूलुहान हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

मजाक का विरोध किया तो भाई-बहन को पीटा:एटा में लाठी-डंडों से हमला, लहूलुहान हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के हिंदूनगर मोहल्ले में शुक्रवार देर रात मामूली बात को लेकर हुए विवाद में भाई-बहन घायल हो गए। आरोप है कि दुकान पर मजाक करने का विरोध करने पर सुभाष और विशाल ने दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घायल गौरव और उसकी बहन कोमल को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की पहचान हिंदूनगर निवासी 17 वर्षीय गौरव पुत्र किशन लाल और उसकी 22 वर्षीय बहन कोमल पत्नी अर्जुन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कोमल शुक्रवार रात दुकान पर सामान खरीदने गई थी। वहां सुभाष और विशाल खड़े थे। आरोप है कि दोनों कोमल के साथ मजाक करने लगे। कोमल के भाई गौरव ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुभाष और विशाल ने लाठी-डंडों से गौरव और कोमल पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायल हालत में थाने पहुंचे भाई-बहन मारपीट के बाद दोनों घायल अवस्था में कोतवाली नगर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और उपचार शुरू किया गया। कोमल ने पुलिस को बताया कि सुभाष और विशाल उसके साथ मजाक कर रहे थे। भाई गौरव ने इसका विरोध किया, जिसके बाद आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *