PMCH में में जल्द लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर बनेगा:गंभीर मरीजों को 15 मिनट में मिलेगा इलाज, एकसाथ 6 विशेषज्ञ सेवाएं मिलेगी; हड्डी रोग विभाग भेजेगा प्रस्ताव
पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में जल्द ही लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की तैयारी है। इससे सड़क हादसे में घायल मरीजों को अब इलाज के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य है कि गंभीर मरीज के पहुंचते ही 15 मिनट के भीतर इलाज शुरू कर दिया जाए।…

