बिहार में शराब तस्करी का ‘जेन-Z मॉडल’:खूबसूरत मॉडल जैसी लड़की, भाड़े का पति, किराए का बच्चा, क्या शराबबंदी के कारण अपराधी बन रहे जेन-Z
तारीख 4 सितंबर। समय रात करीब 9 बजे। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर-1। दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रुकी और कुछ ही सेकेंड में रेल पुलिस के जवान सीधे फर्स्ट क्लास बोगी H-1 की तरफ बढ़ गए। बोगी के अंदर एक लड़की बैठी थी। करीब 5.6 फीट हाइट, गोरा रंग, ब्लैक टी-शर्ट…

