‘हत्या, लूट और महिला अपराधों की जांच तेज करें’:बांका में क्राइम मीटिंग, डायल-112 और ‘सहयोग’ पोर्टल की शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश
बांका समाहरणालय के सभागार में रविवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ लंबित और पुराने मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।…

