सिंगरौली के जयंत में 40 टन कोयला लदा ट्रेलर पलटा:ड्राइवर गंभीर घायल, दो दिन में दूसरी बार हादसा
सिंगरौली जिले के जयंत इलाके में मंगलवार दोपहर 40 टन कोयले से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नेहरू शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जयंत इलाके में सीसीएल के वर्कशॉप के पास हुई।…

