सिंगरौली के जयंत में 40 टन कोयला लदा ट्रेलर पलटा:ड्राइवर गंभीर घायल, दो दिन में दूसरी बार हादसा

सिंगरौली के जयंत में 40 टन कोयला लदा ट्रेलर पलटा:ड्राइवर गंभीर घायल, दो दिन में दूसरी बार हादसा

सिंगरौली जिले के जयंत इलाके में मंगलवार दोपहर 40 टन कोयले से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नेहरू शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जयंत इलाके में सीसीएल के वर्कशॉप के पास हुई। ट्रेलर निगाही कोयला खदान से कोयला लेकर जयंत एक्सप्रेसवे की तरफ जा रहा था, तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दो दिन में दो घटनाएं जयंत चौकी प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।खास बात यह है कि जिस जगह मंगलवार को यह ट्रेलर पलटा है, उसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक ट्रेलर हादसे का शिकार हुआ था। लगातार दो हादसे होने के बाद अब इस जगह पर सड़क की स्थिति, वाहनों की रफ्तार और हादसे के अन्य कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि एक ही जगह पर दो दिनों के अंदर दो ट्रेलर कैसे पलटे। निगाही से पहुंच रहा कोयला इस मामले पर दैनिक भास्कर ने सीसीएल के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर रामविजय सिंह से बात की। उन्होंने बताया कि 80% से ज्यादा कोयला निगाही कोल माइंस से रेलवे के जरिए ही भेजा जा रहा है। जो लोग एनसीएल से कोयला लेते हैं, वे इस सड़क का उपयोग करते हैं। रामविजय सिंह ने आगे बताया कि कंपनी की एक योजना है, जिसे निकट भविष्य में लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत कोयले के ट्रांसपोर्टेशन का प्लान अंदर ही अंदर बन रहा है। बाकी जानकारी प्रबंधन से बात करके बताएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *