परिवार कोर्ट में तारीख पर पहुंचे महिला-भाई से मारपीट:बुलंदशहर में पति-देवर पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, आंख के पास चोट

परिवार कोर्ट में तारीख पर पहुंचे महिला-भाई से मारपीट:बुलंदशहर में पति-देवर पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, आंख के पास चोट

बुलंदशहर के परिवार कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर पहुंची महिला और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सिकंदराबाद निवासी नेहा गोयल ने अपने पति हिमांशु और देवर शिवम पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। नेहा ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप नेहा के मुताबिक, वह 7 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे अपने भाई अमन के साथ परिवार न्यायालय के न्याय कक्ष संख्या-2 में मुकदमे की तारीख पर पहुंची थी। वहां उसका पति हिमांशु और देवर शिवम भी मौजूद थे। आरोप है कि तारीख लेने के दौरान बातचीत के बाद दोनों ने नेहा पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इसी दौरान हिमांशु वीडियो बनाने लगा और अमन से गाली-गलौज करने लगा। भाई को बचाने पर महिला से मारपीट नेहा का आरोप है कि उसके भाई और वकील ने विरोध किया तो हिमांशु ने अमन के साथ मारपीट शुरू कर दी। भाई को बचाने की कोशिश करने पर हिमांशु ने नेहा के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि मारपीट में नेहा का कुर्ता और दुपट्टा भी फट गया। नेहा के मुताबिक, हिमांशु और शिवम ने मिलकर अमन के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि हिमांशु ने अमन के गाल पर और शिवम ने उसकी बाईं आंख के ऊपर काट लिया। इससे अमन की आंख के पास गंभीर चोट आई। पुलिस ने कराया मेडिकल मारपीट के दौरान शोर सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और एक व्यक्ति को पकड़कर नेहा और उसके भाई को कोतवाली ले गई। इसके बाद अमन को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नेहा ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *