खरगोन में 11 हजार दीपों से सजा कुंदा नदी किनारा:सेवा संकल्प अभियान में 214 यूनिट रक्तदान, महिलाओं ने पीएम मोदी की आकृति की रंगोलियां बनाईं
खरगोन शहर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा और संकल्प से जुड़े कार्यक्रम हुए। कुंदा नदी के किनारे ‘आशीर्वाद का दीया’ महोत्सव में 11 हजार दीप जलाए गए। किला प्राचीर और नदी किनारे दीपों की रोशनी से पूरा इलाका जगमगा उठा। लोगों ने दीप जलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। विधायक समेत…

