कन्नौज में मुख्य चुनावआयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई:सपा कार्यालय से कलक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी
कन्नौज में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गुरुवार दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए सपाइयों की भीड़ पार्टी के जिला कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं का हुजूम कलक्ट्रेट की ओर कूच कर गया। करीब दो किलोमीटर तक निकाले गए…

