इस्लामपुर में युवक से मारपीट कर बाइक छीनी:बाजार से घर जाते समय बदमाशों ने रास्ते में रोककर पीटा; गंभीर घायल
इस्लामपुर में बुधवार शाम करीब 8 बजे घर लौट रहे एक युवक से बाइक छीनकर मारपीट की गई। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार, विष्णुपुर, पोस्ट रानीपुर निवासी आकाश कुमार (पिता समिन्द्र…

