जलजमाव से जूझ रहे चनपटिया के गांवों को मिलेगी राहत:बेतिया में विधायक की पहल पर 6 सदस्यीय समिति गठित, करेगी स्थल निरीक्षण
बेतिया के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के बेतिया डीह पंचायत के जोकहां गांव समेत श्रीनगर, खैरटिया, गुरवलिया, तुनिया, कुड़वा मठिया, पूर्वी तुरहापट्टी और आसपास के इलाकों में जलजमाव और पानी निकासी की समस्या के समाधान की कवायद शुरू हो गई है। विधायक अभिषेक रंजन की पहल पर जिलाधिकारी ने छह सदस्यीय समिति गठित कर प्रभावित क्षेत्रों…

