ऑनलाइन ठगी के शिकार 3 लोगों को लौटाए ₹1.41 लाख:औरैया में अभियान चलाकर ट्रांजेक्शन ट्रेस किए; पीड़ितों ने जताया आभार
औरैया। साइबर ठगी के मामलों में सक्रिय कार्रवाई करते हुए औरैया साइबर पुलिस ने तीन पीड़ितों को बड़ी राहत दी है। पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी में गंवाई गई कुल 1,41,504 रुपये की रकम सफलतापूर्वक उनके बैंक खातों में वापस करा दी। यह कार्रवाई साइबर सेल/साइबर क्राइम थाना की सतर्कता और लगातार की गई तकनीकी पड़ताल…


