DM ने सर्वोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया:महराजगंज में व्यवस्थाएं देखीं, कमियां दूर करने के निर्देश
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, धनेवा धनेई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा-कक्षों, छात्रावास, मेस, स्टाफ आवास और अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेस के निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। उन्होंने पैकेटबंद खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट भी…


