योजनाओं में धांधली का आरोप, दिव्यांगों ने खोला मोर्चा:मैनपुरी में दिव्यांगों का CDO पर आरोप, 28 को चक्का जाम करेंगे
मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राममोहन मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों दिव्यांगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पर सरकारी योजनाओं में धांधली और पात्र दिव्यांगों को जानबूझकर वंचित रखने का आरोप लगाया। राममोहन मिश्रा ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं…


