मथुरा के बरसाना में पूर्व चेयरमैन पर लगे सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट के अपहरण कर अगवा करने के मामले में CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें पूर्व चेयरमैन का बेटा अपने साथियों के साथ एडवोकेट के पेट्रोल पंप से ही उनके पीछे लगा था। पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर ही वकील का अपहरण किया और फिर गाड़ी में डालकर कोठी ले गए। जहां जमकर मारपीट की गई और आरोप है कि कोरे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। पैट्रोल पंप से ही थी उठाने की साजिश बरसाना के रहने वाले एडवोकेट दिवाकर शर्मा को पेट्रोल पंप से ही उठाने की साजिश रची गई। पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी का बेटा गोपाल अपने साथियों के साथ पहले पेट्रोल पंप पहुंचा जहां पंप पर मौजूद कर्मचारी और CCTV कैमरों के कारण वह सफल नहीं हुआ। इसके बाद जैसे ही दिवाकर शर्मा पेट्रोल पंप से निकले गोपाल और उसके साथी पीछे लग गए और पंप से कुछ ही दूरी पर गाड़ी रोक कर मारपीट शुरू कर दी। इलेक्ट्रिक व्हीकल में डालकर ले गए आरोपी गोपाल और उसके साथियों ने पहले दिवाकर शर्मा के साथ मारपीट की इसके बाद वह उसे अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल गाड़ी में डालकर कोठी ले गए। जहां बलराज चौधरी,उसके परिवार और वहां पहले से मौजूद लोगों ने जमकर मारपीट करते हुए आरोप है कि कोरे कागज पर अंगूठा लगवाया। यहां दिवाकर को 2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। कस्बा वासियों ने की महापंचायत बरसाना में घटित हुई इस वारदात को लेकर कस्बा वासियों ने महापंचायत की। व्यापारियों ने आक्रोश का इजहार करते हुए बाजार बंद रखे। बरसाना के लोगों ने पंचायत में निर्णय लिया कि कोई भी बरसाना का निवासी बलराज का साथ नहीं देगा। इसके साथ ही जल्द आसपास के गांव के लोगों की भी पंचायत बुलाकर कठोर निर्णय लिया जाएगा। यह था मामला रविवार की दोपहर बरसाना के रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील दिवाकर शर्मा का बरसाना के पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी,उसके बेटे गोपाल और अन्य लोगों ने अपहरण किया और उसके बाद 2 घंटे तक कोठी में बंधक बनाकर रखा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन दबंग बलराज ने कोठी का दरवाजा नहीं खोला। करीब 15 मिनट के बाद पुलिस किसी तरह कोठी के अंदर घुसी और दिवाकर शर्मा को तलाश कर मुक्त कराया। इस दौरान कोठी के अंदर बाहरी लोग लाठी डंडों से लैस मिले। पुलिस ने मौके से 44 लोगों को हिरासत में लिया था। जिनका चालान कर जेल भेज दिया गया।


