दतिया में कार-बाइक भिड़ंत:बाइक सवार की मौत, कार चालक मौके से फरार

दतिया में कार-बाइक भिड़ंत:बाइक सवार की मौत, कार चालक मौके से फरार

दतिया में उनाव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसा गांव खेरी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। निजी काम से दतिया आए थे सरदार यादव (48) पिता लखन लाल यादव निवासी उनाव बालाजी किसी निजी काम से दतिया आए थे। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह बाइक से वापस उनाव लौट रहे थे। इसी दौरान खेरी गांव के पास कार क्रमांक यूपी 78 जेएल 6275 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सरदार यादव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही उनाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर कार चालक और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *