पन्ना में जेठ ने बहू को लाठियों से पीटा, VIDEO:आरोपी गिरफ्तार, बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद महिला से की मारपीट

पन्ना में जेठ ने बहू को लाठियों से पीटा, VIDEO:आरोपी गिरफ्तार, बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद महिला से की मारपीट

पन्ना जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रेगुवा में एक जेठ ने अपनी बहू के साथ सरेराह मारपीट की। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया है। वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्चों के बीच मामूली विवाद में महिला को पीटा जानकारी के अनुसार, ग्राम रेगुवा निवासी गुड्डी बाई (35) पति रूपलाल चौधरी और उसके जेठ के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि जेठ गोपी चौधरी (40) ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने आरोपी जेठ को किया गिरफ्तार वीडियो संज्ञान में आते ही बोरी चौकी पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने पीड़िता गुड्डी बाई की शिकायत और वीडियो के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(B), 115(2) और 351 के तहत मामला दर्ज किया। बोरी चौकी प्रभारी संतोष मसराम ने बताया कि आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *