समालखा मंडी गेट पर आढ़तियों ने जड़ा ताला:बोले- नहीं हो रहा अनाज का उठान, बारदाने की कमी, गेहूं खरीद भी प्रभावित

समालखा मंडी गेट पर आढ़तियों ने जड़ा ताला:बोले- नहीं हो रहा अनाज का उठान, बारदाने की कमी, गेहूं खरीद भी प्रभावित

पानीपत जिल में समालखा की नई अनाज मंडी में बुधवार को आढ़तियों ने अपनी मांगों को लेकर मंडी के दोनों गेटों पर ताला लगा दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मंडी गेट बंद होने से बाहर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें लग गईं। आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मबीर मलिक ने बताया कि, फसल का उठान न होने, बारदाने की कमी और गेहूं खरीद प्रक्रिया ठप होने के कारण आढ़ती परेशान हैं। मंडी के एंट्री गेट बंद होने से मंडी परिसर के बाहर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। गेहूं खरीद न होने पर कल फिर की जाएगी तालाबंदी समालखा एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि मंडी में खरीद नहीं हो रही है, बारदाने की भारी कमी है और उठान न होने से अनाज रखने की जगह नहीं बची है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आज खरीद शुरू नहीं हुई तो कल फिर ताला बंदी की जाएगी। उन्होंने मौसम खराब होने की आशंका जताते हुए कहा कि सारा अनाज बाहर पड़ा है और बारिश आने पर उसे रखने की जगह नहीं है। एसडीएम ने की आढ़तियों से बात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस, चौकी पुलिस, तहसीलदार और मार्केट कमेटी सचिव मौके पर पहुंचे। बाद में एसडीएम अमित कुमार ने आढ़तियों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि 12 अप्रैल तक जिन किसानों के गेट पास कटे हैं, उनकी खरीद आज ही की जाएगी। एसडीएम ने अन्य समस्याओं के समाधान का भी वादा किया। इसके बाद आढ़तियों ने मंडी के गेटों से ताला हटा दिया। इस दौरान आढ़ती अनिल, रोशन लाल, प्रवीण गर्ग, संजय, सुरेंद्र, राजू बंसल, संदीप, रमेश, ब्रह्मपाल सहित कई अन्य मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *