बहादुरी:पिस्टलधारी बदमाश से भिड़ी महिला, आरोपी फायर कर मौके से भागा

बहादुरी:पिस्टलधारी बदमाश से भिड़ी महिला, आरोपी फायर कर मौके से भागा

ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा इलाके में बुधवार दिनदहाड़े एक युवक ने फायर कर दहशत फैला दी। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी के हाथ में पिस्टल होने के बावजूद महिला उससे भिड़ गई। उसने आरोपी को धकेलकर दीवार तक पहुंचा दिया और उसके साथ मौजूद व्यक्ति पर फायर करने से रोक लिया। बाद में आरोपी फायर कर मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस उसे तलाश रही है। फुटेज देखने के बाद पुलिस ने पिस्टल को नकली बताया है। वहीं पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि गोली चलने की जानकारी उन्हें नहीं है। बदमाश को धकेलकर दीवार तक ले गई, साथ में मौजूद व्यक्ति पर फायर करने से रोका बार-बार बारूद भरते दिखा बदमाश: पुलिस ने आरोपी की पहचान बैरसिया रोड, करोंद निवासी दिलावर खान के रूप में की है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। टीआई संदीप पवार के मुताबिक, आरोपी नकली पिस्टल में बार-बार बारूद भरते हुए दिखाई दे रहा है। यूटर्न पर बाइक से टकराने से बची एक्टिवा ऐशबाग पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर बरखेड़ी निवासी एक महिला गमी में जा रही थी। यूटर्न लेते समय उसकी एक्टिवा बाइक से से टकराने से बची, इसी बात पर बाइक सवार युवक बहस करने लगा। कुछ देर बाद वह बाइक से उतरा और कमर से पिस्टल निकाल ली। यह देख महिला उससे भिड़ गई और उसे फायर करने से रोकने का प्रयास करती रही। बाद में आरोपी हवाई फायर कर भाग गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *