दरभंगा में सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। ट्रक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गई है। दोनों की शादी 26 अप्रैल को होनी थी। मृतक बहेड़ा थाना अमेठी पंचायत के नमती गांव निवासी सुरेश दास का बेटा राकेश कुमार दास (20) है। राकेश अपनी होने वाली पत्नी के साथ शादी की खरीदारी के लिए बहेड़ा बाजार जा रहा था। इसी दौरान इब्राहिमपुर के पास ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दो साल से अफेयर था राकेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं मंगेतर को स्थानीय लोगों की मदद से बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी नाजुक बनी है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक के चाचा राजकुमार दास ने बताया कि दोनों की लव मैरिज होने वाली थी। दो साल से दोनों का अफेयर था। सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। बहेड़ा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है। दरभंगा में सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। ट्रक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गई है। दोनों की शादी 26 अप्रैल को होनी थी। मृतक बहेड़ा थाना अमेठी पंचायत के नमती गांव निवासी सुरेश दास का बेटा राकेश कुमार दास (20) है। राकेश अपनी होने वाली पत्नी के साथ शादी की खरीदारी के लिए बहेड़ा बाजार जा रहा था। इसी दौरान इब्राहिमपुर के पास ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दो साल से अफेयर था राकेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं मंगेतर को स्थानीय लोगों की मदद से बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी नाजुक बनी है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक के चाचा राजकुमार दास ने बताया कि दोनों की लव मैरिज होने वाली थी। दो साल से दोनों का अफेयर था। सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। बहेड़ा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है।


