Bollywood Wrap Up | ‘भूत बंगला’ में लक्ष्मी की बारिश! इमरान हाशमी की ‘अवारापन 2’ ने सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ को दी चुनौती

Bollywood Wrap Up | ‘भूत बंगला’ में लक्ष्मी की बारिश! इमरान हाशमी की ‘अवारापन 2’ ने सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ को दी चुनौती
स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर एक महा-मुकाबला देखने को मिलने वाला है। इमरान हाशमी की कल्ट क्लासिक फिल्म के सीक्वल ‘अवारापन 2’ की आधिकारिक घोषणा ने फिल्म जगत में हलचल मचा दी है, क्योंकि इसकी रिलीज डेट 14 अगस्त 2026 तय की गई है। इसी दिन सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाहौर 1947’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जहाँ एक तरफ सनी देओल का ‘ढाई किलो का हाथ’ और देशभक्ति का जज्बा दर्शकों को खींचने के लिए तैयार है, वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी के इंटेंस अवतार और ‘अवारापन’ की विरासत ने इस जंग को दिलचस्प बना दिया है। यह देखना रोमांचक होगा कि इस ‘महा-क्लैश’ में दर्शकों का दिल कौन जीतता है।
…………………………………………………………………………………………………..
सनी देओल की फिल्म ‘लखन’ का नाम बदला, अब होगी ‘परशुराम’
सनी देओल और ‘किल’ के निर्देशक निखिल भट्ट की 
आने वाली एक्शन फिल्म का नाम बदल दिया गया है
पहले इस फिल्म का नाम ‘लखन’ रखा गया था, लेकिन अब
इसे ‘परशुराम’ (Parshuram) कर दिया गया है
फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। सनी देओल इस समय नितेश तिवारी
की ‘रामायण’ और अपनी फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर भी चर्चा में हैं
…………………………………………………………………………………………………..
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’
ने अपने पहले सोमवार के टेस्ट को पार कर लिया है
फिल्म ने लगभग ₹87 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है
फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखी जा रही है, जिससे 
यह अक्षय के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है
…………………………………………………………………………………………………..
‘राजा शिवाजी’ से रितेश देशमुख के बेटे राहिल का डेब्यू
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की ऐतिहासिक 
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji) 1 मई को 
महाराष्ट्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। 
खबर है कि इस फिल्म से रितेश और जेनेलिया के 10 साल के बेटे राहिल
अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे। वे फिल्म में 
युवा छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे
…………………………………………………………………………………………………..
राजश्री बैनर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी
फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है
जो दर्शकों को फिर से उस दौर में ले जाएगी जहाँ सिनेमा का 
अर्थ पूरा परिवार एक साथ बैठकर मनोरंजन करना होता था
सूरज बड़जात्या की फिल्में संगीत के बिना अधूरी मानी जाती हैं
इस फिल्म की एक और बड़ी खासियत निर्देशक और 
संगीतकार हिमेश रेशमिया का पुनर्मिलन है
…………………………………………………………………………………………………..
आलिया भट्ट का चेहरा इस्तेमाल करके कपड़े बेच रहा पाकिस्तानी ब्रांड
ब्रांड ने एआई के जरिए आलिया की तस्वीरें मॉर्फ करते हुए अपने 
कपड़ों का प्रमोशनल पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “आलिया भट्ट 
को भी हमारा शुद्ध शीशा सिल्क कलेक्शन पसंद आया!!” 
ब्रांड ने जैसे ही ये तस्वीरें साझा कीं, आलिया के फैंस हैरान रह गए
जैसे ही आलिया के फैंस की नजर इस फर्जीवाड़े पर पड़ी, उन्होंने
 कमेंट सेक्शन में क्लोदिंग ब्रांड को निशाने पर लेना शुरू कर दिया
…………………………………………………………………………………………………..
आने वाली फिल्मों की घोषणाएं 
इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’: निर्देशक इम्तियाज अली 
अपनी अगली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की तैयारियों में जुटे हैं। 
यह फिल्म भारत विभाजन के बाद की कहानी पर आधारित है 
अवारापन 2: इमरान हाशमी की सुपरहिट फिल्म ‘अवारापन’
 के सीक्वल की आधिकारिक घोषणा हो गई है।
 यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी, 
जिसका सीधा मुकाबला सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से होगा
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म: आयुष्मान खुराना ने अपनी
 अगली अनटाइटल्ड फिल्म का ऐलान किया है, 
जिसमें वे सारा अली खान के साथ नजर आ सकते हैं
…………………………………………………………………………………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *