प्रतीक यादव के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जताया शोक, बोले- परिवार को मिले दुःख सहने की शक्ति

प्रतीक यादव के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जताया शोक, बोले- परिवार को मिले दुःख सहने की शक्ति

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी परिवार से जुड़े प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने अपने संवेदना संदेश में कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और दुःखद है। पंकज चौधरी ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रतीक के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर

प्रतीक यादव समाजवादी परिवार का एक महत्वपूर्ण चेहरा माने जाते थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा लगातार श्रद्धांजलि संदेश दिए जा रहे हैं। प्रदेश की राजनीति में यादव परिवार का विशेष प्रभाव रहा है और ऐसे समय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा व्यक्त की गई संवेदनाएँ राजनीतिक सौहार्द का भी संदेश देती हैं। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं। प्रतीक यादव के निधन की खबर से समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा दुख देखा जा रहा है। परिवार के करीबी और राजनीतिक सहयोगी लगातार उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *