BJP प्रवक्ता Sudhanshu Trivedi का आरोप, हिंदू धर्म को इस्लामी नजरिए से देख रही है Congress

BJP प्रवक्ता Sudhanshu Trivedi का आरोप, हिंदू धर्म को इस्लामी नजरिए से देख रही है Congress

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की ओर से भगवान राम और भगवान शिव की तुलना करने वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदू धर्म को इस्लामी और ईसाई नज़रिए से देखने लगी है। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस में इस्लामी प्रभाव इस हद तक बढ़ गया है कि अब वे हिंदू देवी-देवताओं को सेमिटिक धर्मों, यानी इस्लामी और ईसाई नज़रिए से देखने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र के खिलाफ साजिश रचने वालों को हो जेल: INDIA बैठक से पहले बोले Tejashwi Yadav

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदू समुदाय को क्षेत्र, भाषा, जाति और लिंग के आधार पर बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि या तो रेवंत रेड्डी को पूरी जानकारी नहीं है या फिर उनसे दूसरों के कहने पर ऐसे बयान दिलवाए जा रहे हैं। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हर-हर महादेव का नारा लगाते हुए शायद ही कोई वीडियो मिले, जबकि भारतीय वैज्ञानिकों के चंद्रमा के अनछुए दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने चंद्रमा पर लैंडिंग वाली जगह का नाम “शिव शक्ति पॉइंट” रखा।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हिंदू समाज को बांटने की हर साज़िश में पूरी तरह शामिल है और इसे दक्षिण और उत्तर के बीच बांटना चाहती है। कर्नाटक के वित्त मंत्री डी.के. सुरेश ने दावा किया है कि दक्षिण ज़्यादा टैक्स देता है जबकि उत्तर कम। चिदंबरम ने पहले कहा था कि अगर उत्तर भारत नहीं होता तो दक्षिण ने और ज़्यादा तरक्की की होती। अब, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी खुद कह रहे हैं, ‘हम द्रविड़ हैं; वे आर्य हैं’ – एक बेवकूफी भरी, बेबुनियाद थ्योरी जिसे दुनिया भर में खारिज कर दिया गया है – और उन्हें अपने ही नेताओं के इतिहास के बारे में भी पता नहीं है… लोगों को इलाके के आधार पर बांटने की भी मंशा है।

इसे भी पढ़ें: ‘मुश्किल में पड़ते ही 108 एम्बुलेंस की तरह अजमल को बुलाते हैं हिमंत’, Gaurav Gogoi का BJP-AIUDF के ‘गुप्त गठबंधन’ पर करारा हमला

कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वे लोगों को भाषा, फिर जाति और फिर लिंग के आधार पर बांटना चाहते हैं, और ‘पितृसत्ता को खत्म करने’ की बात करते हैं… रेवंत रेड्डी या तो जानकारी नहीं रखते या उनसे ये बातें कहलवाई जा रही हैं। आपको शायद ही राहुल गांधी का ‘हर हर महादेव’ का नारा लगाते हुए एक भी वीडियो मिले… दूसरी बात, जब भारतीय वैज्ञानिक चंद्रमा के अनछुए दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचे, तो प्रधानमंत्री मोदी ने लैंडिंग साइट का नाम ‘शिव शक्ति पॉइंट’ रखा। त्रिवेदी की ये बातें सीएम रेवंत रेड्डी द्वारा भगवान राम और भगवान शिव की तुलना करने के बाद आईं। रेड्डी ने दावा किया कि भगवान शिव गरीबों के देवता हैं, जबकि भगवान राम अमीरों के देवता हैं, और आरोप लगाया कि बीजेपी का उत्तर भारत में भगवान राम पर राजनीतिक नियंत्रण है जबकि वे भगवान शिव को नज़रअंदाज़ करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *