BJP ने तिरुवन्नामलाई अरुणाचलेश्वर मंदिर में गैर-हिंदू के प्रवेश पर DMK मंत्रियों को घेरा

BJP ने तिरुवन्नामलाई अरुणाचलेश्वर मंदिर में गैर-हिंदू के प्रवेश पर DMK मंत्रियों को घेरा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने शनिवार को राज्य के मंत्रियों एस रमेश और आधव अर्जुन की तिरुवन्नामलाई स्थित प्रसिद्ध अरुणाचलेश्वर मंदिर में टोपी पहने एक गैर-हिंदू सहयोगी को कथित तौर पर प्रवेश कराने के लिए आलोचना की। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह मंदिर के नियमों और न्यायिक आदेशों का स्पष्ट उल्लंघन है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने इसे मद्रास उच्च न्यायालय के जनवरी 2024 के आदेश का उल्लंघन बताया।

इस आदेश के तहत गैर-हिंदुओं को भगवान में आस्था और हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करने का लिखित आश्वासन दिए बिना मंदिर के ध्वजस्तंभ से आगे जाने पर रोक है। तिरुपति ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना में मंदिर के निर्धारित परिधान नियमों और उसकी पवित्रता की अनदेखी की गई। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर एंड सीई) विभाग के नियंत्रण वाले मंदिर हिंदू आस्था और पूजा के स्थल हैं, न कि आगम नियमों, अदालती निर्देशों और श्रद्धालुओं की भावनाओं की अनदेखी करने के राजनीतिक या आधिकारिक केंद्र।

उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं के विरोध को दबाने के लिए एचआर एंड सीई मंत्री का हस्तक्षेप दर्शाता है कि उनका विभाग उन्हीं नियमों को लागू कराने के लिए इच्छुक नहीं है, जिनका पालन सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *