डिवाइडर से टकराई बाइक, चाचा-भतीजे की मौत:उछलकर सड़क पर गिरे, घर लौट रहे थे दोनों; कटनी में बाबा घाट के पास हादसा

डिवाइडर से टकराई बाइक, चाचा-भतीजे की मौत:उछलकर सड़क पर गिरे, घर लौट रहे थे दोनों; कटनी में बाबा घाट के पास हादसा

कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र में बाबा घाट के पास देर रात एक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। अनियंत्रित मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। दोनों युवक अपने घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान नयागांव निवासी सुनील भूमिया (24 वर्ष) और राहुल भूमिया (18 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों आपस में चाचा-भतीजे थे। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात वे एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से लौट रहे थे। बाबा घाट के समीप पहुंचने पर उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बने एक अस्थाई डिवाइडर से अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायल युवकों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर चोटों के कारण दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिससे नयागांव में शोक का माहौल है। एनकेजे थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है और मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में अस्थाई डिवाइडर साफ तौर पर नजर नहीं आता, जो हादसे का कारण हो सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *